फंदे से लटका मिला महिला का शव

Updated:
विज्ञापन

मृतका बीवी रुखसार के पिता व परिजनों ने दहेज को ले पति सहित ससुराल वालों पर पीट-पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप. जोकीहाट : जोकीहाट थाना क्षेत्र के बारा इस्तम्बरार चमर टोली में बुधवार को फंदे पर लटकता एक महिला का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

मृतका बीवी रुखसार के पिता व परिजनों ने दहेज को ले पति सहित ससुराल वालों पर पीट-पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप.

जोकीहाट : जोकीहाट थाना क्षेत्र के बारा इस्तम्बरार चमर टोली में बुधवार को फंदे पर लटकता एक महिला का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है. मृतका 25 वर्षीय वीबी रूखसार के पिता व परिजनों ने दहेज को ले पति सहित ससुराल वालों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप पुलिस के सामने लगाया है.
जानकारी अनुसार बीवी रूखसार पिता इसहाक गांव पीपरा की रहने वाली थी. उसकी शादी चमर टोली निवासी मो याकूब के साथ हुई थी. जिसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया. पुलिस के पहुंचने के पहले ही ससुराल वाले फरार हो गये. इस बाबत जोकीहाट के थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है.
मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने की बात कही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ जायेगा कि यह हत्या है या आत्म हत्या. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस घटना से आहत मृतका के परिजनों का रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन