सात लाख का चाइनीज सेब जब्त
फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त आरपी सिन्हा के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को कुर्साकांटा-कुआड़ी मुख्य मार्ग पर बैरगाछी चौक के समीप छापेमारी अभियान चला कर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही चाइनीज सेब को जब्त किया. इसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपये बतायी जा रही है. इसके साथ […]
फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त आरपी सिन्हा के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को कुर्साकांटा-कुआड़ी मुख्य मार्ग पर बैरगाछी चौक के समीप छापेमारी अभियान चला कर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही चाइनीज सेब को जब्त किया. इसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपये बतायी जा रही है.
इसके साथ सेब को ला रहे पिकअप वैन संख्या बीआर 11 एस 4268 को भी जब्त कर लिया है. पिकअप वैन के चालक सह मालिक मरातीपुर कुर्साकांटा निवासी दीपक कुमार मंडल पिता रामेश्वर मंडल एवं जब्त चाइनीज सेब के मालिक मो अनीस पिता मो अलाउद्दीन लैलोखर कुर्साकांटा निवासी को हिरासत में ले लिया गया है. स्थानीय कस्टम कार्यालय में दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में कस्टम इंस्पेक्टर एलके पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब बैरगाछी चौक के समीप वाहनों कि गहन चेकिंग कि गयी तो इसी दौरान नेपाल से तस्करी कर अररिया लाये जा रहे चाइनीज सेब से लदे उक्त पिकअप वैन को जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










