ePaper

भारत-भूटान बॉर्डर से बरामद हुआ लाखों का खतरनाक ड्रग्स, दो गिरफ्तार

Updated at : 20 Mar 2017 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-भूटान बॉर्डर से बरामद हुआ लाखों का खतरनाक ड्रग्स, दो गिरफ्तार

अररिया : सशस्त्र सीमा बल की 56 वीं बटालियन ने बथनाहा के पास भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक बरामद ड्रग्स की कीमत लाखों में है, जिसमें स्पैमसो प्रॉक्सीवोन पल्स के हजारों टेबलेट और नीट्रोसम के हजार टेबलेट शामिल है. एसएसबी ने कफ सीरप के सैकड़ों बोतल के अलावा खांसी के […]

विज्ञापन

अररिया : सशस्त्र सीमा बल की 56 वीं बटालियन ने बथनाहा के पास भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक बरामद ड्रग्स की कीमत लाखों में है, जिसमें स्पैमसो प्रॉक्सीवोन पल्स के हजारों टेबलेट और नीट्रोसम के हजार टेबलेट शामिल है. एसएसबी ने कफ सीरप के सैकड़ों बोतल के अलावा खांसी के सीरप की बोतलों को भी जब्त किया है. साथ ही कई तरह के इंजेक्शन भी बरामद किये गये हैं. एसएसबी की सूत्रों के मुताबिक एसएसबी ने इंडो भूटान सीमा के पास खजूर बानी रोड के पिलर संख्या 179 के पास से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

गिरफ्तार दोनों संदिग्धों के नाम अनिल साह और अमित शाह बताया जा रहा है. यह जोगबनी के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले हैं. एसएसबी ने दोनों को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है. गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. शराबबंदी के बाद से सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स की तस्करी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन