बाइक व 85 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के तामगंज-फारबिसगंज मार्ग पर तामगंज के समीप बुधवार को हथियार बंद बाइक सवार तीन अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट कर बाइक व 85,384 रुपये लूट लिये. लूट की घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित कर्मी […]

विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के तामगंज-फारबिसगंज मार्ग पर तामगंज के समीप बुधवार को हथियार बंद बाइक सवार तीन अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट कर बाइक व 85,384 रुपये लूट लिये.

लूट की घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित कर्मी से पूछताछ की. भारत फायनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड ब्रांच शाखा फारबिसगंज के फिल्ड कर्मी जगदीशपुर भागलपुर निवासी देवेंद्र कुमार साह, पिता जनार्दन साह के आवेदन पर लूट को ले नरपतगंज थाना में कांड संख्या 116/17 दर्ज किया गया. मिली जानकारी अनुसार बुधवार को भारत फायनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड ब्रांच शाखा फारबिसगंज में कार्यरत फिल्ड कर्मी अपनी बाइक से राशि वसूली कर मीटिंग के लिए तामगंज व दुर्गापुर गये, जहां अलग-अलग जगहों से 85,384 रुपये वसूली कर बाइक संख्या बीआर 10 के -1600 से वापस फारबिसगंज ब्रांच जा रहे थे.

इसी क्रम में तामगंज-फारबिसगंज मार्ग पर तामगंज से दो किलोमीटर पूरब हथियार बंद बाइक सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर मारपीट करते हुए हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल, पर्स, कागजात, नगद 85,384 रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया. लूट के बाद अपराधी फरार हो गये. जानकारी मिलते ही दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. थाना पुलिस को सूचना दी. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कंपनी के कर्मी के आवेदन पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन