आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पंचायत तिरसकुंड टोला मधुरा गेलाबाड़ी में एक आदिवासी विधवा के साथ दुष्कर्म किया गया. महिला ने इसे लेकर एससी-एसटी थाना में कांड संख्या 15/17 दर्ज कराया है. इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. छुरा दिखा कर किया खामोश दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम महिला फारबिसगंज […]
विज्ञापन
अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पंचायत तिरसकुंड टोला मधुरा गेलाबाड़ी में एक आदिवासी विधवा के साथ दुष्कर्म किया गया. महिला ने इसे लेकर एससी-एसटी थाना में कांड संख्या 15/17 दर्ज कराया है. इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है.
छुरा दिखा कर किया खामोश
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम महिला फारबिसगंज से ऑटो से गांव लौट रही थी.ऑटो पर पास के गांव खैरखा का मो मुश्ताक, मो असलम व मो इसलाम भी सवार था. ऑटो मो इसलाम चला रहा था. ऑटो गांव के पास पहुंचा तो चालक ने मुख्य सड़क को छोड़ कर नहर का रास्ता पकड़ लिया. संदेह होने पर पीड़िता शोर मचाने लगी, तो मो असलम ने छुरा दिखा कर खामोश कर दिया. फिर एक झाड़ी में ले जाकर मो मुश्ताक ने दुष्कर्म किया.
इस दौरान तीनों आरोपित पीड़िता को जाति सूचक गाली दे रहे थे. घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपित ऑटो लेकर भाग निकला. शोर मचाने पर ग्रामीण आये. तब वापस घर आकर परिजनों को बतायी. इस बाबत एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू ने कहा कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










