दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पहले जबरदस्ती की, फिर शादी करने का दिया प्रलोभन अब कर रहा शादी से इनकार अररिया : एक शादीशुदा महिला से दिसंबर 2016 में गांव के ही एक युवक ने जबरदस्ती कर लिया. भरोसा दिया कि कहीं जुवां मत खोलना. तुमसे निकाह कर लेंगे. जबरदस्ती करने वाले युवक ने घटना की सूचना महिला के पति […]
विज्ञापन
पहले जबरदस्ती की, फिर शादी करने का दिया प्रलोभन
अब कर रहा शादी से इनकार
अररिया : एक शादीशुदा महिला से दिसंबर 2016 में गांव के ही एक युवक ने जबरदस्ती कर लिया. भरोसा दिया कि कहीं जुवां मत खोलना. तुमसे निकाह कर लेंगे. जबरदस्ती करने वाले युवक ने घटना की सूचना महिला के पति को दे दी. उसके पति ने पीड़िता को तलाक दे दिया. शादी का भरोसा देने वाले दुष्कर्मी युवक ने 26 जनवरी की रात पीड़िता को फोन किया कि मेरे परिवार के लोग तुमसे निकाह कराने को तैयार नहीं है. कहा कि अपने दोस्त को बाइक लेकर भेजेंगे.
तुम उसके साथ सहरसा रेलवे स्टेशन आ जाना. फिर वहां से दिल्ली जाकर निकाह कर लेंगे. इसी बीच त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने संदेह होने पर दोनों को कब्जे में ले लिया. दोनों के घर पर पुलिस ने सूचना दी. रिस्तेदार गये. थाना में पंचनामा बना कि महिला से निकाह कर लेंगे. तब पुलिस ने दोनों को मुक्त किया. घर आने के बाद दुष्कर्मी व उसका दोस्त क्रमश: मो राजा व मो जमीद फरार हो गया है. पीड़िता और दुष्कर्मी दोनों ही सिमराहा थाना क्षेत्र के हिंगना औराही के शरीफ टोला का रहने वाला है. प्रभात खबर के दफ्तर पहुंची पीड़िता व उसके परिजनों का कहना था कि महिला को पति ने छोड़ा. दुष्कर्मी ने निकाह से इनकार कर दिया. इसकी जिंदगी के आगे छाया अंधेरा कैसे हटेगा. कहां और कैसे मिलेगा इंसाफ. सिमराहा थाना गये. पुलिस ने जांच भी की. उसके बाद कांड दर्ज करने से मना कर दिया. तब एसपी साहब के पास आवेदन लेकर आयी हूं. सिमराहा थानाध्यक्ष ने लगे आरोप से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










