माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 53 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन

अररिया : बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को मुख्यालय से महज दस किलोमीटर दूर रामपुर कोदरकट्टी रेलवे गुमटी के पास हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 53 हजार रुपये लूट लिये. अपराधी कर्मी से उनका मोबाइल, पर्स व अन्य चीजों की छिनतई करते हुए वहां से फरार होने में कामयाब रहे. पीड़ित […]

विज्ञापन

अररिया : बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को मुख्यालय से महज दस किलोमीटर दूर रामपुर कोदरकट्टी रेलवे गुमटी के पास हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 53 हजार रुपये लूट लिये. अपराधी कर्मी से उनका मोबाइल, पर्स व अन्य चीजों की छिनतई करते हुए वहां से फरार होने में कामयाब रहे.

पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुटे. लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना को दी. सूचना पर नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी, एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टूड्डू सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटना की जांच की. घटना के संबंध में पीड़ित माइक्रो फाइनेंस कर्मी अमरजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह कंपनी के साप्ताहिक देय राशि लोगों से वसूल कर अपनी

माइक्रो फाइनेंस कंपनी…
बाइक से वापस अररिया लौट रहे थे. इसी दौरान रामपुर कोदरकट्टी रेलवे गुमटी के पास पहले से दो बाइक सड़क के बीचोबीच खड़ी थी. बाइक रोकने पर एक अपराधी ने मेरे गले पर चाकू रख दिया. उसके दूसरे साथी ने सीने पर बंदूक तान दी. अपराधी जो पांच की संख्या में थे उन्होंने मेरे पास से रुपये से भरा बैग के साथ-साथ पर्श, मोबाइल व अन्य चीजें छीन लिये. छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर गुमटी की दक्षिण दिशा में फरार हो गये, जबकि दो अपराधी एक बाइक पर सवार होकर एनएच पर भागने में कामयाब रहे. बाद में पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में आवेदन देकर स्थानीय थाने को घटना की विस्तृत जानकारी दी गयी. घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि पीड़ित युवक के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
रामपुर कोदरकट्टी रेलवे गुमटी की पास की घटना
पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन