परिजनों की चीख से माहौल गमगीन

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : मृतक कमलेश्वरी ऋषिदेव के घर में परिजनों की चीख से माहौल गमगीन बना हुआ है. मंगलवार को मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बिलखते हुए कहा कि रविवार को लगभग बारह बजे पति कमलेश्वरी ऋषिदेव रानीगंज से सब्जी लाने की बात कह कर घर से निकले थे. वे तो नहीं आये लेकिन उसकी […]

विज्ञापन

रानीगंज : मृतक कमलेश्वरी ऋषिदेव के घर में परिजनों की चीख से माहौल गमगीन बना हुआ है. मंगलवार को मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बिलखते हुए कहा कि रविवार को लगभग बारह बजे पति कमलेश्वरी ऋषिदेव रानीगंज से सब्जी लाने की बात कह कर घर से निकले थे. वे तो नहीं आये लेकिन उसकी लाश घर आयी. अपने आंखों की आंसू पोछते हुए कहा कि मजदूरी करके किसी तरह परिवार को चला रहे थे. अब सब कुछ बिखर गया. उन्होंने कहा कि उसके ससुर रसीक मुशहर के नाम से बंदोबस्त जमीन पर जबरन लगभग दस दिन पहले कथित दबंगों ने कब्जा कर रातो रात फसल लगा दिया. डर के मारे उसके पति ने विरोध नहीं किया.

लेकिन रविवार को सुनियोजित साजिश के तहत पति की हत्या कर दी गयी. परिजन के अनुसार मृतक को दो पुत्र व तीन पुत्री हैं. इसमें एक पुत्र व दो पुत्री विवाहित है, जबकि एक पुत्र व एक पुत्री के परवरिश की जवाबदेही मसोमात रेखा देवी के कंधे पर आ गयी है. बताया जाता है सरकारी तौर पर एक अदद इंदिरा आवास भी आज तक नहीं मिल पायी है. टूटी झोपड़ी में किसी तरह आर्थिक तंगहाली के बीच जीवन कट रहा था. वो भी अब बेहद मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन