पुलिस छावनी में तब्दील रहा रहरिया गांव

Updated:
विज्ञापन

भरगामा : पोखर में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या के बाद मंगलवार को भी रहरिया गांव दिन भर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. रेशमलाल चौक समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गयी थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके. […]

विज्ञापन

भरगामा : पोखर में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या के बाद मंगलवार को भी रहरिया गांव दिन भर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. रेशमलाल चौक समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गयी थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके. हालांकि मंगलवार गांव की स्थिति अमूमन सामान्य रही.

घटना को लेकर कामत टोला मुसहरी के लोगों के चेहरे पर गम और गुस्से का भाव था. आरक्षी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि कामत टोला मुसहरी में हालत सामान्य होने तक अस्थायी पुलिस कैंप बनाया गया है. जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. भरगामा थाना के दरोगा लोढा खैरिया के नेतृत्व में चार पुलिस बल की तैनाती की गयी है. साथ ही किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जिले से मंगवाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन