पुलिस छावनी में तब्दील रहा रेशमलाल चौक
रानीगंज : सोमवार को रेशमलाल चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. भाकपा माले व खेमस के दो नेता की हत्या व रहरिया महादलित टोला में हिंसक वारदात की घटना के बाद आसपास का क्षेत्र अशांत हो गया था. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी किसी भी परिस्थिति से निबटने को लेकर मौके पर […]
रानीगंज : सोमवार को रेशमलाल चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. भाकपा माले व खेमस के दो नेता की हत्या व रहरिया महादलित टोला में हिंसक वारदात की घटना के बाद आसपास का क्षेत्र अशांत हो गया था. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी किसी भी परिस्थिति से निबटने को लेकर मौके पर तत्पर थे. सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल घटनास्थल व सड़क जाम स्थल पर डटे थे. एएसपी मो कासीम एसडीएम संजय कुमार फारबिसगंज एसडीपीओ अजीत कुमार सिंह एसडीओ अनिल कुमार सिंह पूर्णिया जिला के बनमनखी एसडीपीओ कुंदन कुमार, रानीगंज पुलिस निरीक्षक विपीन कुमार,
फारबिसगंज पुलिस निरीक्षक, रानीगंज पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार, नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पलासी थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव, सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार व सिमराहा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित जिला के लगभग सभी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सजग थे. इसके साथ ही वज्र वाहन व सशस्त्र बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










