बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुखद . अररिया-पूर्णिया मुख्य पथ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर घटना में बाइक सवार मो अलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गयी. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. अररिया : अररिया-पूर्णिया मुख्य पथ एनएच 57 पर सोमवार को लहटौरा दोगच्छी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में […]
विज्ञापन
दुखद . अररिया-पूर्णिया मुख्य पथ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
घटना में बाइक सवार मो अलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गयी. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
अररिया : अररिया-पूर्णिया मुख्य पथ एनएच 57 पर सोमवार को लहटौरा दोगच्छी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 46 वर्षीय मो अलाउद्दीन, पिता स्वर्गीय जुनाब अली की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना में बाइक पर सवार 20 वर्षीय मो फिरोज आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल ट्रक एनएल01 एचआर32डी 2018 को अपने कब्जे में ले लिया. इस क्रम में ट्रक का चालक अपनी जान बचा कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. घटना से आक्रोशित ग्रामीण एनएच जाम कर प्रदर्शन पर उतर आये. ग्रामीणों ने एनएच को पूरी तरह जाम कर दिया. इससे करीब एक घंटे तक हाइवे पर यातायात पूर्णत: बाधित रहा.
जानकारी मुताबिक चातर वार्ड संख्या ग्यारह के पंच पति मो अलाउद्दीन अपने किसी निजी काम से एक अन्य रिश्तेदार के साथ जिला मुख्यालय आ रहे थे. इस क्रम में दोगच्छी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी. इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सवार सड़क पर गिर गये. ट्रक की चपेट में आकर बाइक चला रहे मो अलाउद्दीन की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि बाइक सवार दूसरे युवक के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है.
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण हाइवे पर अवरोध खड़ी कर इसे पूरी तरह बाधित कर दिया. विरोध कर रहे लोग पीड़ित के परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से कर रहे थे. इधर, जाम की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष रमाकांत चौधरी, एसआइ पारितोष कुमार दास व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ व अन्य पुलिस अधिकारी ने आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया.
बीडीओ रतन कुमार दास द्वारा देर तक समझाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ. बीडीओ द्वारा पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये, कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये के अलावा सामूहिक दुर्घटना पर आपदा विभाग से चार लाख का मुआवजा उपलब्ध कराने के आश्वासन ग्रामीण जाम हटाने को राजी हुए. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










