ePaper

ट्रक में लोड 400 कार्टन शराब जब्त

Updated at : 22 Oct 2024 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक में लोड 400 कार्टन शराब जब्त

अरुणाचल प्रदेश से जूट में छिपाकर असम व पश्चिम बंगाल के रास्ते एक ट्रक विदेशी शराब फारबिसगंज लायी जा रही थी. जोकीहाट पुलिस ने मंगलवार को इसे जब्त करने में कामयाबी हासिल की है.

विज्ञापन

जोकीहाट पुलिस ने जब्त की अब तक सबसे बड़ी शराब की खेप

अरुणाचल प्रदेश से फारबिसगंज ले जायी जा रही थी शराब

चालक ने फारबिसगंज के तस्कर के मोबाइल नंबर व नाम की दी जानकारी

जोकीहाट.अरुणाचल प्रदेश से जूट में छिपाकर असम व पश्चिम बंगाल के रास्ते एक ट्रक विदेशी शराब फारबिसगंज लायी जा रही थी. जोकीहाट पुलिस ने मंगलवार को इसे जब्त करने में कामयाबी हासिल की है. जब्त 4 हजार दो सौ 75 लीटर शराब कुल 397 कार्टन में थी. शराब फारबिसगंज में किसी तस्कर को पहुंचायी जानी थी. एसपी अमित रंजन मंगलवार को जोकीहाट थाने पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ट्रक संख्या- यूपी 13 टी, 6745 में शराब लायी जा रही थी. गिरफ्तार ट्रक चालक भेरूलाल, पिता हजारी, ग्राम व थाना शिवपुर, खलासी का नाम भंवरलाल, पिता बाबूराम, ग्राम पिपला, थाना शिवपुर, दोनों जिला भीलवाड़ा, राजस्थान का रहने वाला है. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अरुणाचल प्रदेश से शराब की बड़ी खेप ट्रक में लोडकर फारबिसगंज डिलीवरी के लिए लायी जा रही है. इस पर जोकीहाट थाना पुलिस को एनएच 327 ई पर वाहनों की तलाशी का निर्देश दिया. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, अनि अनिल यादव सशस्त्र बलों के साथ रानी चौक के निकट तलाशी करने लगे. इस दौरान बहादुरगंज की ओर से आ रहे जूट लदे ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक पुलिस को देखते ही ट्रक लेकर तेज रफ्तार में अररिया की ओर भागने लगा. पुलिस अधिकारियों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका और भाग रहे ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया. ट्रक की जांच करने पर उसमें जूट के नीचे भारी मात्रा में इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब मिली. शराब का जखीरा देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी.

एसपी ने कहा कि जोकीहाट पुलिस की यह बड़ी सफलता है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक शराब फारबिसगंज के किसी तस्कर को पहुंचाने जा रहा था. पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है. चालक ने जोकीहाट पुलिस को तस्कर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

इधर इस कार्रवाई से फारबिसगंज में शराब तस्करों में हडकंप मच गया है. चर्चा है कि दीपावली में शराब भारी मात्रा में मंगायी गयी इस शराब को खपाने की तस्कर की कोशिश थी. इसे जोकीहाट पुलिस ने विफल कर दिया. वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक से जब्त की गयी शराब अबतक जिले की सबसे बड़ी शराब की खेप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन