तीन घंटे तक जाम से कराहता रहा शहर, सुध लेने भी नहीं पहुंचे साहब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : बेतरतीब जाम से तीन घंटे तक शहर में जाम से लोग कराहते रहे. इस दौरान हर कोई जो जहां था, वहीं फंसा रहा. वाहन सड़क पर रेंगते रहे. लोग एक-दूसरे से मान-मनौव्वल कर तो कोई आपस में उलझते हुए जाम से निकल जाने की फिराक में थे. जाम के कारण सोमवार को शहर […]
विज्ञापन
अररिया : बेतरतीब जाम से तीन घंटे तक शहर में जाम से लोग कराहते रहे. इस दौरान हर कोई जो जहां था, वहीं फंसा रहा. वाहन सड़क पर रेंगते रहे. लोग एक-दूसरे से मान-मनौव्वल कर तो कोई आपस में उलझते हुए जाम से निकल जाने की फिराक में थे. जाम के कारण सोमवार को शहर के ओवरब्रिज से लेकर मारवाड़ी पट्टी जाने वाली सड़क, अररिया-पूर्णिया हाइवे समेत अररिया-फारबिसगंज हाइवे तीन घंटे तक लगातार जाम की जद में रहा.
यह नजारा दिन के 12.30 बजे से लेकर 3 बजे तक रहा. इसका एक बड़ा कारण यह भी रहा कि अचानक परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों की परीक्षा समाप्त हो गयी और उनकी टोली एक साथ स्टैंड से लेकर हर तरफ फैल गयी. कोई बस तो कोई टेंपो की इंतजार में था तो कोई खुद की बाइक व वाहन लेकर आये थे.
किसी ने नहीं की जाम तोड़वाने की पहल
जाम के दौरान किसी भी अधिकारी ने इसे तोड़वाने की दिशा में पहल नहीं की. इस कारण स्थानीय लोगों लोगों में आक्रोश पनपता दिखा. सभी नाराजगी जताते हुए बोलते रहे कि अधिकारी तो इस भीषण गर्मी में एसी वाले चैंबर में बैठे आराम फरमा रहे होंगे, उन्हें हम जैसे लोगों से क्या लेना-देना. हम जाम में फंसे रहें या निकल जायें. लोगों का कहना था कि इन परिस्थितियों से कभी-कभार अधिकारियों को भी रू-ब-रू होना चाहिए, ताकि वे भी हमारा दर्द जान सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










