अगलगी में दो दर्जन घर जले, 20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार को भीषण अग्निकांड में दो दर्जन घर जल कर राख हो गये. घर में रखा अनाज, कपड़ा, नकद सहित लगभग 20 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग पर चापाकल व पंपसेट की मदद […]
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार को भीषण अग्निकांड में दो दर्जन घर जल कर राख हो गये. घर में रखा अनाज, कपड़ा, नकद सहित लगभग 20 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग पर चापाकल व पंपसेट की मदद से काबू पाया गया. अग्निपीड़ितों में तेतर पासवान, तेजनारायण पासवान, भजन पासवान, रामविलास पासवान, अरविंद पासवान, सुवधन पासवान, लक्ष्मण पासवान आद शामिल हैं.
हालांकि आग लगने की सूचना फुलकाहा थाना को देकर अग्निशमन की मांग की गयी. लेकिन समय पर अग्निशामक नहीं पहुंच पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










