राशि आवंटित नहीं होना बन रहा आवास निर्माण में बाधक
अररिया : हाउस फॉर आॅल योजना का हाल यह है कि तीसरे फेज के लिए लाभुकों की सूची को केंद्र सरकार ने अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है. लेकिन अब तक इसके लिए राशि निर्गत नहीं की जा सकी है. इधर प्रथम व दूसरे फेज के अधिकांश लाभुक पहले से ही राशि के अभाव में […]
अररिया : हाउस फॉर आॅल योजना का हाल यह है कि तीसरे फेज के लिए लाभुकों की सूची को केंद्र सरकार ने अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है. लेकिन अब तक इसके लिए राशि निर्गत नहीं की जा सकी है. इधर प्रथम व दूसरे फेज के अधिकांश लाभुक पहले से ही राशि के अभाव में घर पूरा नहीं कर पा रहे हैं.
जानकारी अनुसार नगर विकास विभाग द्वारा तीसरे फेज के लिए नगर परिषद क्षेत्र के आवास विहीन परिवारों की सूची निर्धारित मापदंड पर तैयार कर भेजने का निर्देश दिया गया था. माइकिंग व अन्य स्त्रोतों से इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया गया था. नतीजा 3519 चयनित लाभुकों की सूची नप द्वारा नगर विकास विभाग को भेजी गयी. जिसमें से 2596 लाभुकों का चयन केंद्र सरकार द्वारा हाउस फॉर आॅल योजना के लिए किया गया.
इसके लिए स्वीकृति पत्र भी नगर परिषद को भेज दिया गया. लेकिन स्वीकृति के एक माह बाद भी अब तक इस मद की राशि नप कार्यालय अररिया को प्राप्त नहीं हो पाया है. बताना लाजिमी होगा कि अब तक तीनों फेज में क्रमवार 215, 1698 व 2596 कुल 4509 लाभुकों का चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










