पिता ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को मारकर शव शौचालय की टंकी में फेंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मामला पश्चिम बंगाल के खोरोबारी की है गलगलिया : कहते है लोग अपने औलाद का सुख पाने को क्या नहीं कर गुजरते है. लेकिन इस घोर कलयुग मे एक ऐसा वाकया सामने आया है की एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की नवजात बच्ची को मार कर शौचालय की टंकी मे फेंक दिया. ये मामला […]
विज्ञापन
मामला पश्चिम बंगाल के खोरोबारी की है
गलगलिया : कहते है लोग अपने औलाद का सुख पाने को क्या नहीं कर गुजरते है. लेकिन इस घोर कलयुग मे एक ऐसा वाकया सामने आया है की एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की नवजात बच्ची को मार कर शौचालय की टंकी मे फेंक दिया. ये मामला है गलगिलया थाना क्षेत्र से सटे सीमावर्ती प्रखंड खोरीबारी का है. खोरीबारी थाना अन्तर्गत बिनाबारी पंचायत के गाजीजोत मे डेढ़ साल की बेटी को मार कर शौचालय की टंकी मे छिपाने का मामला प्रकाश में आया.प्राप्त जानकारी के आनुसार सोमवार की शाम को गाजीजोत निवासी मनमोहन सरकार अपनी डेढ़ साल की बच्ची चंचला सरकार को ले कर कहीं बाहर निकला था.
कुछ समय बाद जब मनमोहन सरकार अकेले ही घर लौटा तब बच्ची की मां शम्पा सरकार ने अपनी बच्ची के विषय मे पूछी तो मनमोहन ने बात को टालते हुए कहा की बच्ची मेरे साथ नहीं गयी है. इस मामले में खोरीबारी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मनोहर सरकार से पूछ ताछ करना शुरु किया तो यह वाकया उजागर हुआ. इस मामले मे खोरीबारी थाना के एसआई रंजीत पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जब आरोपित पिता से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि की मैंने ही अपने बेटी की मार कर उसका शव शौचालय मे छुपा दिया है. खोरीबारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










