ग्रामीणों ने किया रोड जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली बहाल करने को लेकर लगातार संबंधित विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास हो रहा है. लेकिन कोई भी पदाधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं. विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सभी उदासीन बने हुए हैं. इससे लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है. रानीगंज : बाधित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ रविवार […]
विज्ञापन
बिजली बहाल करने को लेकर लगातार संबंधित विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास हो रहा है. लेकिन कोई भी पदाधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं. विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सभी उदासीन बने हुए हैं. इससे लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है.
रानीगंज : बाधित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ रविवार को कालाबलुआ चौक पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 77 पर टायर जला कर आवागमन बाधित कर दिया. लगातार पांच दिनों से गांव में बिजली को लेकर लालायित लोगों का गुस्सा चरम पर था. आवागमन बाधित किये जाने से मुख्य सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन सदल-बल मौके पर पहुंच कर मामले में समुचित पहल किये जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत किया.
थानाध्यक्ष ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार के सहयोग से लोगों को समझा-बुझा कर सड़कजाम समाप्त करवाया. इस बीच लगभग डेर घंटे तक आवागमन बाधित रहा. मौके पर नीरज कुमार, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक पूर्वे, नंदू पोद्दार, उमेश पूर्वे व संतोष कुमार ने कहा कि पिछले पांच दिनों से हेमनगर, कालाबलुआ, शिवनगर व मझुआ पश्चिम सहित एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डुबा हुआ है.
गरमी में बिजली बाधित होने से परेशानी का आलम है. यहां तक कि मोबाइल भी चार्ज करना मुश्किल हो गया है. बिजली बहाल करने को लेकर लगातार संबंधित विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास हो रहा है. लेकिन कोई भी पदाधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं. विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सभी उदासीन बने हुए हैं.
इससे लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है. मालूम हो कि संबंधित क्षेत्र में पूर्णिया जिला के बनमनखी विद्युत सबस्टेशन से विद्युत सुविधा प्राप्त है. इस मामले को लेकर संबंधित कनीय अभियंता शशिकांत कुमार ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारू किये जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. जल्द ही लोगों को समुचित तौर पर बिजली मिलने लगेगी. उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










