चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अररिया : शुक्रवार की शाम चोरी करते एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत नगर थाना कांड संख्या 701/17 दर्ज किया गया है. मूलत: महलगांव थाना क्षेत्र के भूना गांव का रहने वाले अबू नसर का एक मकान शहर के आजाद नगर में है. गुरुवार की शाम अपराधी […]

विज्ञापन

अररिया : शुक्रवार की शाम चोरी करते एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत नगर थाना कांड संख्या 701/17 दर्ज किया गया है. मूलत: महलगांव थाना क्षेत्र के भूना गांव का रहने वाले अबू नसर का एक मकान शहर के आजाद नगर में है. गुरुवार की शाम अपराधी अब्दुल वहाब पिता सोहराब,

गांव रेहुआ थाना बौंसी कमरे में प्रवेश कर मोबाइल व फूलपेंट में रखा नगदी लेकर कमरे से बाहर निकला. गृहस्वामी ने देखा तो वह भागने लगा. लोगों के सहयोग से उसे खदेड़ कर पकड़ा गया. फिर नगर थाना के हवाले कर दिया गया. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि पीड़ित अबू नसर के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया. पकड़ा गया अपराधी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन