अररिया : 200 क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : बुधवार की देर रात ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के हलधरा गांव स्थित कुटी टोला से वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सौ क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त की. इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बतायी गयी है. इस संबंध में डीएफओ डीके दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि […]
विज्ञापन
अररिया : बुधवार की देर रात ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के हलधरा गांव स्थित कुटी टोला से वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सौ क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त की. इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बतायी गयी है. इस संबंध में डीएफओ डीके दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के हलधरा गांव के कुटी टोला के पास तस्करी के लिये खैर की लकड़ी जमा की गयी है.
डीएफओ के निर्देश पर रेंजर विनय कुमार सिन्हा ने एसएसबी के सहयोग से खैर की लकड़ी को बुधवार की देर रात जब्त किया. इस बाबत रेंजर विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि जब्त खैर की लकड़ी की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी गयी है. इस दौरान एक बिना नंबर की बाइक व लकड़ी नापने वाला सामान भी जब्त किया गया है. रेंजर ने बताया कि जब्त बाइक लकड़ी कारोबारी का है. इसका पता लगाया जा रहा है. कोराबारी के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर किया जायेगा.
उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि तस्करी कर नेपाल ले जाने के लिए यह खैर की लकड़ी वन माफिया गिरोह द्वारा जमा किया गया था. जबकि खैर की लकड़ी को काटने या फिर उसकी खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध है. इसमें जो भी शामिल होगा. उस पर कानूनी कार्रवाई होना तय है. बताया गया कि जब्त लकड़ी को रेंजर कार्यालय परिसर में ला कर रखा गया है. इस कार्रवाई में वनपाल दिलीप सिंह सहित अन्य वनकर्मी भी शामिल थे.
वन विभाग ने ताराबाड़ी के हलधरा गांव से किया जब्त
जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










