जांच टीम ने छात्राओं के साथ मारपीट मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी

Updated:
विज्ञापन

जांच में घटना को पाया गया सत्य अररिया : फारबिसगंज स्थित द्विजदेनी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के उपस्थित में लिपिक द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट करने के मामले में डीइओ द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया. जांच दल गुरुवार को स्कूल पहुंच कर घटना की मांग की. जांच दल ने संयुक्त रूप से जांच […]

विज्ञापन

जांच में घटना को पाया गया सत्य

अररिया : फारबिसगंज स्थित द्विजदेनी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के उपस्थित में लिपिक द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट करने के मामले में डीइओ द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया.
जांच दल गुरुवार को स्कूल पहुंच कर घटना की मांग की. जांच दल ने संयुक्त रूप से जांच प्रतिवेदन डीएम, आरडीडीइ, डीइओ को समर्पित कर दिया. जांच दल में शामिल डीपीओ स्थापना, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व बीइओ सिकटी ने जांच प्रतिवेदन में अपना निष्कर्ष देते हुए है कि घटना और घटना के उपरोक्त होने वाले वीडियो वायरल से विभाग की छवि धूमिल हुई है और ऐसी घटना निश्चियता निंदनीय एवं दंडनीय है. प्रतिवेदन में कहा गया है कि सभी तथ्थों के आलोक में लिपिक अनवर राज, प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार तथा शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाती है. ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो.
जांच दल के अनुशंसा के आलोक में डीइओ अशोक कुमार मिश्रा ने प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार को निलंबित करने के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा को अनुशंसा किया है तथा लिपिक अनवर राज को निलंबित करने के लिए आरडीडीइ को व शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार को निलंबित करने के लिए नगर निकाय शिक्षक नियोजन इकाई के अध्यक्ष सह फारबिसगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को अनुशंसा कर दिया है.
डीइओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि द्विजदेनी हाईस्कूल का मामला काफी निंदनीय है. इससे विभाग की छवि खराब हुई है. प्रधानाध्यापक, लिपिक व शारीरिक शिक्षक की संलिप्ता सामने आया है. तीनों को निलंबित करने के लिए अलग-अलग स्तर पर अनुशंसा की गयी है. निलंबित के पश्चात प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन