2239 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत . बनाये गये थे नौ बेंच राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आरके तिवारी ने किया. अररिया : सिविल कोर्ट प्रागंण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आरके तिवारी द्वारा […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत . बनाये गये थे नौ बेंच

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आरके तिवारी ने किया.
अररिया : सिविल कोर्ट प्रागंण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आरके तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इसके बाद डीएलएसए द्वारा बनाये गये सभी नौ बेंचों में तैनात न्यायिक दंडाधिकारी व गैर न्यायिक दंडाधिकारी सह अधिवक्ता की तल्लानता से 2239 मामलों का निष्पादन किया जा सका. राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में जिले के सभी बैंक मिलाकर कुल 1340 मामले सुलझाये गये.
भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएं मिलकर कुल 640 मामलों में एक करोड़ 18 लाख 37 हजार 67 रुपये की वसूली की, जबकि अन्य बैंकों द्वारा कुल मिलकर 57 लाख 59 हजार 646 रुपये की वसूली संभव हो सकी. वही सुलहनीय आपराधिक वादों के 238 मामले, मोटर इंश्योरेस से संबंधित 4 मामले, मैट्रीमोनियल केस से संबंधित 9 मामले, वही दिवानी मामलों से संबंधित मात्र एक मामलों का निपटारा हुआ. वही जिला पदाधिकारी द्वारा गठित बेंच में कार्यपालिका से 647 मामलो का निपटारा हुआ.
इससे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आरके तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर इसका विधिवत शुभारंभ किया. राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कुल आठ बैंच लगाये गये थे. अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए अलग से एक बैंच बनाया गया था. इस प्रकार कुल नौ बैंच गठित हुए. पहले बैंच में परिवाद वाद एवं सभी क्लेम वाद का निपटारा प्रधान न्यायाधीश राम प्रकाश व अधिवक्ता कुमारी बीणा के द्वारा संपन्न कराया गया.
दूसरे बैंच में एसबीआई, बीओबी व बीओआई से संबंधित मामले एडीजे-4 राकेश कुमार मिश्रा व अधिवक्ता जयकुमार यादव, तिसरे बैंच में सीजेएम, एसीजेएम-4 के न्यायालयों से संबंधित सभी आपराधिक एवं दीवानी वाद तथा पीएनबी, सीबीआई व कॉ-आपरेटिव बैक से संबंधित मामले को सीजेएम अशोक कुमार शुक्ला व अधिवक्ता अवधेश कुमार झा, चौथे बैच में एसीजेएम-1 व 2 के न्यायालयों से संबंधित सभी आपराधिक एवं दीवानी वाद तथा यूबीजीबी, युको व युनियन बैक से संबंधित मामले एसीजेएम-1 प्र्रकाश पासवान व अधिवक्ता अवधेश कुमार झा, पाचंवे बैंच में एसीजेएम-3, 5 व 6 एवं सभी न्यायालयो के विद्युत, वन,
मापतौल अधिनियम, श्रम तथा परिवहन व अन्य वादों के निपटारा में एसीजेएम-6 मिथिलेश कुमार व वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद सक्रिय दिखे. छठे बेंच में एसडीजेएम, आशीष रंजन जेएम के न्यायालयों से संबंधित सभी आपराधिक एवं दीवानी वाद तथा इलाहाबाद बैंक व युनाईटेड बैंक आफ इंडिया एवं अन्य बैक से संबंधित मामले को एसडीजेएम अखिलेश कुमार पाण्डेय व अधिवक्ता मीना कुमारी, सातवे बैच में जेएम क्रमश: आरके पाण्डेय व एस के शर्मा के न्यायालयों से संबंधित सभी आपराधिक एवं दीवानी वाद का निपटारा जेएम आरके पाण्डेय व अधिवक्ता गोपाल कुमार द्वारा सफलता पूर्वक किया गया.
आठवें बैंच में एसीजेम थर्ड रधुवंश नारायण एवं अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद गुप्ता सक्रिय रह कर वादों के निपटारा में अपनी अहम भूमिका अदा की. नौंवे बैंच में कार्यपालिका से संबंधित मामलों का निष्पादन हुआ.
मामलों के निबटारे के लिए लगाये गये थे नौ बेंच
सुलझाये गये 1340 मामले, एक करोड़ से अधिक की हुई वसूली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन