शराब तस्कर का सरगना गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. मद्यनिषेघ को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान टाइगर मोबाइल जवान व सशस्त्र पुलिस जवानों का टीम गठित कर किशनगंज से शराब तस्कर सरगना मो जमाल को कर लिया. अररिया : नगर थाना पुलिस ने सोमवार की देरशाम कथित शराब तस्कर सरगना मो जमाल को किशनगंज में गिरफ्तार कर लिया. शराब जब्ती व गिरफ्तारी के […]
विज्ञापन
कार्रवाई. मद्यनिषेघ को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान
टाइगर मोबाइल जवान व सशस्त्र पुलिस जवानों का टीम गठित कर किशनगंज से शराब तस्कर सरगना मो जमाल को कर लिया.
अररिया : नगर थाना पुलिस ने सोमवार की देरशाम कथित शराब तस्कर सरगना मो जमाल को किशनगंज में गिरफ्तार कर लिया. शराब जब्ती व गिरफ्तारी के दो पूर्व मामलों में जमाल नगर थाना पुलिस के लिए वांछित था. पुलिस इसकी गिरफ्तारी को ले लगातार प्रयास कर रही थी. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका को गुप्त सूचना मिली की पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के थाना चाकुलिया गांव विलायती बाड़ी निवासी कथित शराब तस्कर सरगना मो जमाल किशनगंज आया है.
फौरी तौर पर एसपी ने एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू, पुअनि दीपक चंद्र दास, टाइगर मोबाइल जवान मो खालिक व सशस्त्र पुलिस जवानों का टीम गठित कर किशनगंज भेज दिया. इस दौरान पुलस अधीक्षक टीम के सदस्यों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे. सूचना के तहत जब टीम के सदस्यों ने मो जमाल को घेरा तो वह भागने लगा व पानी में जा कूदा. इस बीच टाइगर मोबाइल के जवान मो खालिक भी पानी में कूद कर बड़ी मशक्कत से उसे धर दबोचा.
गिरफ्तार कथित शराब तस्कर सरगना को अररिया लाया गया. उससे पुलिस ने गहन पूछताछ किया है. जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस पूर्व में भी शराब तस्कर की गिरफ्तारी किया था. शराब के साथ आधा दर्जन चार चक्का वाहन भी जब्त किया गया था. इस बाबत नगर थाना कांड संख्या 392/17 व 470/17 में जमाल का भी नाम आया था. गिरफ्तार शराब कारोबारियों ने पूछताछ में मो जमाल को मुख्य सप्लायर बताया था. नगर थाना पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार किशनगंज का दौड़ लगा रही थी.
इसी क्रम में रविवार को यह सफलता हाथ लग गयी. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार मो जमाल पुलिस के लिए वांछित था. शराब मामले के दो कांडों में इसका नाम आया था. उन्होंने उन नामों का खुलासा करने से परहेज किया, जिसका नाम मो जमाल ने शराब कारोबारियों के तौर पर बताया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब का कारोबार करने वाले कोई भी व्यक्ति कानून के फंदे से बच नहीं पायेगा. अभी तो यह शुरुआत है. अन्य सप्लायर भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.
मो जमाल को किशनगंज से किया गिरफ्तार
कई अन्य सरगनाओं का नाम आ सकता है सामने
गिरफ्तार शराब तस्कर मो जमाल से पुलिस ने गहन पूछताछ की है. समझा जाता है कि सीमांचल व कोशी के क्षेत्र में शराब का नेटवर्क चलाने वाले आधा दर्जन लोगों का नाम खुलासा किया है. जो किशनगंज व पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र में रहकर शराब का सप्लाइ देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










