पंसस के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जोकीहाट : प्रखंड क्षेत्र के एक पंचायत समिति सदस्य के साथ शनिवार को जोकीहाट अंचल के सीआइ विजय लाल दास द्वारा किये गये दुर्व्यवहार से आक्रोशित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदशर्न किया. इसके साथ ही सीआइ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया. पीड़ित पंचायत समिति सदस्य […]

विज्ञापन

जोकीहाट : प्रखंड क्षेत्र के एक पंचायत समिति सदस्य के साथ शनिवार को जोकीहाट अंचल के सीआइ विजय लाल दास द्वारा किये गये दुर्व्यवहार से आक्रोशित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदशर्न किया. इसके साथ ही सीआइ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया. पीड़ित पंचायत समिति सदस्य विजेन्द्र विश्वास पछियारी पिपरा ने प्रमुख कार्यालय में मौजूद प्रमुख व उप प्रमुख को बताया कि सीआइ प्रखंड मुख्यालय में चार चक्का की गाड़ी से अंदर घुसते समय उनकी बाइक में ठोकर मार दिये और उल्टे उन्हें डांटते हुए अपने गाड़ी में घसीट कर जबरन बैठा लिये.

उन्हें साथ लेकर गैरेज ले गये और उनसे गाड़ी बनवाने के लिए रुपये भी गैरेज वाले को दिलवा दिया. इस बीच वे मुझे भद्दी-भद्दी गाली भी देते रहे. सीआई के इस हरकत से नाराज सभी पंसस ने प्रभारी सीओ अमित कुमार अमन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. प्रभारी सीओ ने पूछने पर बताया कि मामले की जांच के बाद यदि दोषी पाये जाते हैं तो उनके विरुद्धा आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. प्रदर्शन कारियों में प्रमुख प्रतिनिधि मो कैयूम, उप प्रमुख प्रतिनिधि मो जावेद आलम, रंभा देवी, अब्दुर्र रब, आरीफ, शमशाद आलम, मो कमाल, एहसान आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन