ePaper

Video: कोर्ट के फैसला से अनंत सिंह तिलमिलाए, कहा- जज सरकार का आदमी है; जानें किसपर जताया भरोसा

Updated at : 21 Jul 2022 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Video: कोर्ट के फैसला से अनंत सिंह तिलमिलाए,  कहा- जज सरकार का आदमी है; जानें किसपर जताया भरोसा

बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) को 10 साल की सजा मिलने पर वे तिलमिला गए. फैसले सवाल खड़ा करते हुए अनंत स्ंह ने जज को सरकार का आदमी बताया. जबकि अनंत सिंह ने सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जाताया.

विज्ञापन

Anant Singh News पटना के सरकारी आवास से अत्याधुनिक हथियार इंसास के 6 खाली मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी मामले में गुरुवार को बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) को 10 साल की सजा मिलने पर वे तिलमिला गए. फैसले सवाल खड़ा करते हुए अनंत स्ंह ने जज को सरकार का आदमी बताया. जबकि अनंत सिंह ने सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जाताया.

बताते चलें कि ठीक एक महीने पहले 21 जून को ही स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे के इसी कोर्ट ने अनंत सिंह के बाढ़ में स्थित गांव वाले घर से बरामद हथियार AK-47 के केस में उनको 10 साल की ही सजा दी थी. स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे के इस फैसले के बाद अनंत सिंह की विधायकी भी चली गई थी.

7 साल पहले बाढ़ में पुटुश यादव नाम के एक युवक की हत्या हुई थी. पुटुश यादव की हत्या का आरोप भी अनंत सिंह पर लगा था. यह मामला चल ही रहा था, इसी बीच बिहटा के रहने वाले राजू सिंह का अपहरण करने का केस दर्ज हुआ था. पटना पुलिस ने इस मामले में ही उनके पटना के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर 2015 में तत्कालीन एसएसपी विकाश वैभव और सिटी एसपी चंदन कुशवाहा के नेतृ्त्व में छापेमारी हुई थी. पटना पुलिस ने उनके घर से खून से सने हुए कुछ कपड़े, इंसास के 6 खाली मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद किया था. इसके बाद पटना पुलिस ने अनंत सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया था. सचिवालय थाना में अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था. जबकि, राजू सिंह के अपहरण मामले में उन्हें जेल भेजा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन