PHOTOS: बेटे चेतन की शादी में पुराने अंदाज में आनंद मोहन की खास तस्वीरें, दुल्हन बनी आयुषी की भी PICS देखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2023 8:03 AM
बिहार के बाहुबली सांसद रहे आनंद मोहन जेल से रिहा हुए और अपने बेटे चेतन आनंद की शादी को धूमधाम से मनाया. आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और आयुषी की शादी देहरादून में हुई. इस शादी समारोह की कुछ EXCLUSIVE तस्वीरें देखिए..

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे सह राजद विधायक चेतन आनंद की शादी देहरादून में धूम-धाम से संपन्न हुई. चेतन आनंद ने आयुषी के साथ फेरे लिए और एक दूसरे के हो गए. आयुषी लाल जोड़े में दुल्हन बनी जिसकी तस्वीर बाहर आयी है.

पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन हाल में ही जेल से रिहा हुए हैं. अपने बेटे चेतन की सगाई के लिए उन्हें पैरोल पर पहले रिहा किया गया था. अब सरकार ने कानून में संसोधन किया तो आनंद मोहन को भी इसका लाभ मिला और वो रिहा हो गए.

आनंद मोहन खुद अपने बेटे की शादी में आए मेहमानों का स्वागत कर रहे थे. उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है. आनंद मोहन मेहमानों से बातचीत करते और उनका ख्याल रखते दिखे.

देहरादून के मसूरी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया. उसके बाद बुधवार को कैनाल रोड में स्थित एक फॉर्म हाउस में धूमधाम से शादी हुई.

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद गुलाबी रंग की शेरवानी में सजे थे. पिता आनंद मोहन भी पिंक कलर के परिधान में थे और अपने बेटे की शादी को भरपूर इंज्वाय करते दिखे.

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद शिवहर के विधायक हैं और उनकी शादी डॉ आयुषी सिंह से हुई है. पिता आनंद मोहन अब पूरी तरह से रिहा होकर घर वापस आ गए हैं. बेटे की शादी उनके लिए स्पेशल बनी है.

चेतन आनंद की शादी की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी. पटना में सगाई के बाद अब देहरादून में चेतन और आयुषी का विवाह हुआ और दोनों जीवनसाथी बने. आयुषी और चेतन की शादी को परिवार के बीच ही मनाया गया. मीडिया से दूरी बनाते हुए शादी समारोह को संपन्न किया गया. हालाकि अब चेतन और आयुषी की शादी की तस्वीरें बाहर आने लगी हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










