Akshara Singh ने रांची में सड़क किनारे बनाना सिखाया आलू कट, आप भी देखें वीडियो

Updated at : 07 Nov 2022 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Akshara Singh ने रांची में सड़क किनारे बनाना सिखाया आलू कट, आप भी देखें वीडियो

Akshara Singh भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं. हाल में वो कई कारणों से चर्चा में रही थी. मगर, बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षरा सिंह जितनी अच्छी कलाकार हैं. उतना ही, खाने-पीने की शौकिन भी हैं. खाने में उनकी एक खास कमजोरी भी है. इसके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं.

विज्ञापन

Akshara Singh भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं. हाल में वो कई कारणों से चर्चा में रही थी. मगर, बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षरा सिंह जितनी अच्छी कलाकार हैं. उतना ही, खाने-पीने की शौकिन भी हैं. खाने में भी उनकी एक खास कमजोरी भी है. इसके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं. एक ऐसी चीज है जिसे अक्षरा जब भी बिहार आती हैं उसे खाए बिना नहीं रहती हैं. वो चीज है, आलू कट. सोमवार को अक्षरा सिंह डाल्टेनगंज में आयोजित अपने शो खत्म करने के बाद रांची लौट रही थी. रास्ते में उन्हें रांची के हिनू चौक पर एक गोलगप्पा वाला दिख गया तो वो अपने आप को रोक नहीं पायीं.

अक्षरा ने ठेले वाले को बताया आलू कट बनाना

अक्षरा जितना खाने-पीने की शौकिन हैं. उतना ही, वो अच्छा खाना भी वो बनाती हैं. इसके बारे में भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में उनके सारे दोस्त जानते हैं. रांची में अक्षरा के वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो गाड़ी रुकवाती हैं. फिर पानी गोलगप्पे वाले से पूछती हैं कि आलू कट है. दुकानदार बोला, ये क्या होता है. वो कहती हैं कि जैसा-जैसा कहती हूं, वैसे-वैसे करते जाओ. फिर खुद दुकानदार को सलाह देती गयी दुकानदार वैसे वैसे करते गया. ऐसे में अक्षरा का आलू कट बनकर तैयार हो गया.

डाल्टेनगंज में आयोजित हुआ अक्षरा का शो

डाल्टेनगंज में अक्षरा के शो का आयोजन किया गया था. इसमें काफी संख्या में लोग इक्ठा हुए. बताया जा रहा है कि अक्षरा ने अभी-अभी अग्निसाक्षी फिल्म साइन की है. इस फिल्म साइन करने के बाद से वो काफी ज्यादा एक्टीव हो गयी हैं. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पांडेय कर रहे हैं. इस फिल्म में तनुश्री भी दिखने वाली हैं. इससे पहले भी अक्षरा और प्रदीप पांडेय एक साथ काम कर चुके हैं. उनकी फिल्म लैला-मजनू को लोगों ने काफी सराहा था. ऐसे में अक्षरा के फैंस को अब उनके नयी फिल्म के आने का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन