बिहार में होगी अग्निवीरों की भर्ती, महिलाओं को नहीं मिलेगा मौका, जानें किस महीने शुरू होने जा रही बहाली

Published at :04 Aug 2022 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में होगी अग्निवीरों की भर्ती, महिलाओं को नहीं मिलेगा मौका, जानें किस महीने शुरू होने जा रही बहाली

बिहार में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है. ये बहाली अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होगी. 07 से 23 अक्टूबर तक होने वाली भर्ती कार्यालय दानापुर स्थित चांदमारी मैदान में की जायेगी. बिहार के 7 जिले में ये भर्ती होगी.

विज्ञापन

पटना. बिहार में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है. ये बहाली अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होगी. 07 से 23 अक्टूबर तक होने वाली भर्ती कार्यालय दानापुर स्थित चांदमारी मैदान में की जायेगी. बिहार के 7 जिले में ये भर्ती होगी. इन जिलों में पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली शामिल है. खास बात यह है कि इस भर्ती रैली में महिला उम्मीदवारों को शामिल नहीं किया जाएगा.

ऑनलाइन होगा अप्लाई

इस रैली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ेगा. अक्टूबर के बाद उम्मीदवार पंजीकरण नहीं कर सकेंगे. 18 सितम्बर से अभ्यर्थियों के ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजे जायेंगे. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दी गयी तिथि और बताये गये जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. अगर आप इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो ऑफिसियल वेबसाइट www. joinindianarmy. nic. in पर कांटेक्ट कर सकते हैं.

सात जिलों के लिए होगी भर्ती

इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय, दानापुर के भर्ती निदेशक कर्नल तजेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार के 7 जिले में ये भर्ती होने जा रही है. इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली शामिल है. उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सेना भर्ती कार्यालय दानापुर में कांटेक्ट कर सकते हैं.

आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में 10 फीसदी आरक्षण

भर्ती निदेशक कर्नल सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद फिर से रोजगर के लिए अग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र और केंद्र व राज्य स्तर पर आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में 10 फीसदी आरक्षण के साथ रोजगार के कई बेहतर अवसर मिलेंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि बड़ी संख्या में बिहार के युवा देश की सेवा के लिए भर्ती अभियान में शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन