बिहार में शराब के बड़े माफियाओं पर होगी कार्रवाई, चलेगा विशेष अभियान, सीएम नीतीश बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 6:18 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़े शहरों के शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाये. उन्होंने कहा कि शराब पीने वालों के साथ शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़े शहरों के शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाये. उन्होंने कहा कि शराब पीने वालों के साथ शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. शराब के धंधे में लिप्त कोई भी व्यक्ति बचने नहीं पाये. जिला स्तर पर चिह्नित बड़े–बड़े आरोपितों पर एसपी विशेष नजर रखें और तेजी से कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री सोमवार को 01, अणे मार्ग स्थित संकल्प में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यालय स्तर से शराबबंदी के मामलों की लगातार समीक्षा हो. प्रतिदिन जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारी रिपोर्ट लें और शिकायत मिलने पर सख्त और त्वरित कार्रवाई करें. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जो शराब माफिया कार्रवाई के बाद जेल जाते हैं, फिर जेल से बाहर आने के बाद उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाये रखें.

उन्होंने कहा कि शराब पीना बुरी चीज है, इसे लोगों के बीच प्रचारित किया जाना चाहिए. सीएम ने कोरोना संक्रमण के प्रति भी लोगों को सतर्क और सचेत रहने की जरूरत बतायी. बैठक में डीजीपी एसके सिंघल ने अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिलों से शराब की रिकवरी की जा रही है. शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शराब के बड़े-बड़े गोदाम भी पकड़े जा रहे हैं. शराब के धंधे से जुड़े लोगों के साथ राज्य के बाहर के भी बड़े शराब कारोबारियों, जो यहां शराब की सप्लाइ करते हैं, उन्हें भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

बैठक में डीजीपी एसके सिंघल, गृह सह मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार व चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा व अनुपम कुमार, मद्यनिषेध सह उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी, आइजी मद्यनिषेध अमृत राज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

बिजली के पोल पर टंगा है नंबर शराब पीने वालों की दें सूचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के धंधे और शराब पीने वाले लोगों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने के लिए बिजली के खंभों पर फोन नंबर अंकित किये गये हैं. उस नंबर पर सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है. उन्होंने निर्देश दिया कि काल सेंटर को ठीक ढंग से फंक्शनल रखें और शिकायत मिलने पर सख्त और त्वरित कार्रवाई करें. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन