गोपालगंज: अंकित मर्डर केस में फरार 3 नामजद आरोपितों ने किया कोर्ट में सरेंडर, बसडीला में अब भी पुलिस बल तैनात

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Feb 2023 6:33 PM

विज्ञापन

गोपालगंज में अंकित मर्डर केस में फरार 3 नामजद आरोपितों ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया है. बसडीला में अभी भी पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. रात में यहां विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगायी जा रही है, जबकि दिन में महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. बहुचर्चित अंकित मर्डर केस में फरार तीन नामजद आरोपितों ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस दबिश के कारण फिरोज अली, सोनू मियां और अहमद अली ने सरेंडर किया है. अब भी 16वां अभियुक्त दिलशाद फरार है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुल 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें 12 अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज दिया गया था. चार आरोपित फरार थे और कोर्ट की ओर से इन पर इश्तेहार जारी किया गया था. वहीं, दूसरी तरफ बसडीला और पसरमा गांव में सोमवार को भी पुलिस कैंप की. रात में यहां विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगायी जा रही है, जबकि दिन में महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. बसडीला के अलावा पसरमा में अंकित के घर पर भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

15 अभियुक्त अब तक जा चुके हैं जेल

अंकित की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक 15 नामजद अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है. इनमें आदिल अली, मुन्ना मियां, तारा मुन्नी खातून, अकबरी खातून, मुरी मियां, अफरोज आलम, फिरोज आलम, शहादत मियां, शमशेर मियां, सोनू मियां, आरिफ मियां, सोनू मियां-2, सुभान अली, अहमद अली और लाडली कुमारी शामिल हैं. एक लड़की नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है. वहीं 16वां अभियुक्त दिलशाद अली फरार है.

Also Read: पटना: धीरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी साहिल राज गिरफ्तार, प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली चलाने का आरोप
दिलशाद को पकड़ने में जुटी एसआइटी

अंकित की हत्या के मामले में फरार चल रहे 16वां और अंतिम नामजद अभियुक्त की तलाश में एसआइटी जुटी हुई है. कोर्ट की ओर से इश्तेहार जारी किये जाने के बाद से दिलशाद फरार है और मोबाइल भी बंद कर चुका है. एसआइटी ने पीड़ित परिजनों को सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. एसपी ने कहा कि अंकित की हत्या के मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जा सके, इसके लिए अनुसंधान की प्रक्रिया पूरी करायी जा रही है.

यह है पूरा मामला

बता दें कि 27 जनवरी को अंकित कुमार की बदमाशों ने बसडीला मस्जिद के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अंकित की गर्दन पर जख्म के निशान थे और कानों से ब्लड निकल रहा था. पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. वहीं इस घटना में अंकित के दोस्त हरिओम को चाकू से जख्मी कर दिया गया था, जिसकी गोरखपुर में इलाज के बाद जान बचायी गयी है. पुलिस ने इस पूरे मामले में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन