ePaper

बाइक पर सवार चार भाइयों को बस ने रौंदा, दो की गयी जान

Updated at : 01 Apr 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक पर सवार चार भाइयों को बस ने रौंदा, दो की गयी जान

भोजपुर : एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार भाइयों को सिटी राइड ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दो भाइयों की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना आरा-मोहनिया हाइवे पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी बाजार के समीप हुई. घायलों का इलाज सदर […]

विज्ञापन
भोजपुर : एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार भाइयों को सिटी राइड ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दो भाइयों की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना आरा-मोहनिया हाइवे पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी बाजार के समीप हुई. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने नारायणपुर व इसाढ़ी बाजार के समीप आरा- मोहनिया हाइवे को जाम कर हंगामा किया. घटना को अंजाम देनेवाले वाहन में भी तोड़फोड़ की गयी. लोगों ने वाहन को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर रोक लिया. मृतकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी संजय दत तथा जितेंद्र नट शामिल हैं. वहीं घायलों में अमिताभ बच्चन तथा दीपू नट शामिल हैं. चारों एक ही बाइक पर सवार होकर पटना जिले के बिहटा में अपनी चचेरी बहन के छेका में शामिल होने जा रहे थे.
इसी दौरान इसाढ़ी बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही सिटी राइड ने बाइक में टक्कर मार दी. दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद घायल लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. परिजन भी अस्पताल में पहुंच गये थे. इधर हाइवे पर दो-दो जगह सड़क जाम से पुलिस प्रशासन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन