मुखिया हत्याकांड में नया मोड़

Updated at :25 Feb 2014 10:05 PM
विज्ञापन
मुखिया हत्याकांड में नया मोड़

आरा. ब्रrोश्वर मुखिया हत्याकांड के अनुसंधान में नया मोड़ आ गया है. सीबीआइ द्वारा शुरू वैज्ञानिक अनुसंधान में कई चौंकानेवाले तथ्य सामने आये हैं. सीबीआइ की टीम ने जांच के दौरान मृतक की समीक्षा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलान में जमीन-आसमान का फर्क पाया है. इसके बाद सीबीआइ की टीम स्केच बनाने में जुटी […]

विज्ञापन

आरा.

ब्रrोश्वर मुखिया हत्याकांड के अनुसंधान में नया मोड़ आ गया है. सीबीआइ द्वारा शुरू वैज्ञानिक अनुसंधान में कई चौंकानेवाले तथ्य सामने आये हैं. सीबीआइ की टीम ने जांच के दौरान मृतक की समीक्षा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलान में जमीन-आसमान का फर्क पाया है. इसके बाद सीबीआइ की टीम स्केच बनाने में जुटी हुई है. स्केच को केंद्रीय एफएसएल के हवाले किया जायेगा, जो इसके माध्यम से पता करेगी कि फायर करने की दूरी कितनी थी और किस हथियार से फायर किया गया साथ ही जख्म अपवार्ड है या डाउनवार्ड है, यह भी पता किया जायेगा. टीम मृतक की समीक्षा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में अनुसंधान के लिए दिल्ली ले गयी. सूत्रों की मानें, तो सीबीआइ भविष्य में फिर पूर्व अनुसंधानकर्ताओं से पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन