तीन मकानों से छह लाख की संपत्ति ले गये चोर
Updated at : 11 Nov 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र में तीन बंद मकानों का ताला तोड़ चोरों ने लगभग छह लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस छानबीन कर रही है. बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहनेवाले अमित दरभंगा छठ में गये थे. चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर एक लाख रुपये के जेवरात व […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र में तीन बंद मकानों का ताला तोड़ चोरों ने लगभग छह लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस छानबीन कर रही है. बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहनेवाले अमित दरभंगा छठ में गये थे. चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर एक लाख रुपये के जेवरात व एक हजार नकद चुरा लिये. इसी थाना के भागवत नगर मुहल्ला में रहनेवाले विकास कुमार गांव छठ में गये थे. बुधवार को जब वे लौटे, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा है. कपड़ा व कागजात समेत अन्य सामान चोरी हो गये हैं.
इस मकान में दो और किरायेदार के घरों में चोरी हुई है. कुम्हरार के नगीना नगर में रहनेवाले मुद्रिका कुमार परिवार के साथ पांच तारीख को छठ मनाने काला दियारा गांव गये थे. नौ को पड़ोसी से घर में चोरी की सूचना मिली़ चोरों ने नकद दो लाख रुपये व तीन लाख के आभूषण चुरा लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




