बस से कुचल कर एक की मौत, सड़क जाम

Updated at :10 Dec 2013 10:57 PM
विज्ञापन
बस से कुचल कर एक की मौत, सड़क जाम

बिहिया (आरा). थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित मेन रोड में मंगलवार की दोपहर में बस से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी़ मृतक का नाम विष्णु केशरी (45 वर्ष) बताया जाता है जो बिहिया निवासी रामप्रसाद केशरी का पुत्र था़ घटना के बाद बस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया़ इस […]

विज्ञापन
बिहिया (आरा). थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित मेन रोड में मंगलवार की दोपहर में बस से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी़ मृतक का नाम विष्णु केशरी (45 वर्ष) बताया जाता है जो बिहिया निवासी रामप्रसाद केशरी का पुत्र था़ घटना के बाद बस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया़ इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गयी तथा आक्रोशित लोगों ने बिहिया-जगदीशपुर सड़क को जाम कर दिया जिससे बाजार में दोनों हीं तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया़ पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है़ घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन