विधवा को पीट कर मार डाला, प्राथमिकी दर्ज

Updated at :20 Nov 2013 10:55 PM
विज्ञापन
विधवा को पीट कर मार डाला, प्राथमिकी दर्ज

चरपोखरी (आरा) . थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के गांव में मारपीट कर एक विधवा को मार डाला गया. जानकारी के अनुसार, मुकुंदपुर गांव के स्व चुल्हन रजवार की विधवा सोनामोती कुंवर घर में अकेले रहती थी़ इसी बीच मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा की गयी पिटाई से विधवा की मौत हो गयी. सूचना पाकर […]

विज्ञापन

चरपोखरी (आरा) . थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के गांव में मारपीट कर एक विधवा को मार डाला गया. जानकारी के अनुसार, मुकुंदपुर गांव के स्व चुल्हन रजवार की विधवा सोनामोती कुंवर घर में अकेले रहती थी़ इसी बीच मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा की गयी पिटाई से विधवा की मौत हो गयी. सूचना पाकर चरपोखरी थाने के दरोगा अशोक कुमार सिंह ने दल-बल के साथ मुकुंदपुर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच की. बाद में महिला के देवर सोना रजवार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए आरा भेजा गया़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन