ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत

आरा मोहनिया-आरा मार्ग पर असनी गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के […]
आरा
मोहनिया-आरा मार्ग पर असनी गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी शिव कुमार यादव शौच के लिए जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. सड़क जाम होने के कारण ाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










