भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद SDPO का ट्रांसफर, बिहार में DSP रैंक के 53 अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी
सांकेतिक तस्वीर
Bihar DSP Transfer List: बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राज्य में तैनात 53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग की तरफ से ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
Bihar DSP Transfer List: बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य में तैनात 53 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें मद्य निषेध में डीएसपी बनाया गया है. गृह विभाग ने ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही अधिकारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया है.
आपके शहर में
इन अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2010 बैच के अधिकारी लाल बाबू यादव का ट्रांसफर राजगीर में सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी के पद पर किया गया है. जबकि 2011 बैच के अधिकारी पारस नाथ साहू का ट्रांसफर पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई के पद पर किया गया है. 2013 बैच के सुमित कुमार का ट्रांसफर पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय में किया गया.
इसी तरह से 2016 बैच के डॉ. शंकर कुमार झा का ट्रांसफर पटना में पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध अनुसंधान विभाग, 2018 बैच के अभिषेक सिंह का ट्रांसफर बोधगया में पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, 2018 बैच के ही प्रदीप कुमार का ट्रांसफर मुजफ्फरपुर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), 2018 बैच के ही गौतम शरण ओमी का ट्रंसफर पटना में पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में किया गया है. इस तरह से अन्य अधिकारियों के भी तबादले की लिस्ट जारी की गई है.
शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों का हुआ था तबादला
इससे पहले 30 जून की रात बिहार के कई विभागों के अधिकारियों का तबादला किया गया था. इनमें शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत समेत अन्य शामिल हैं. सभी विभागों की तरफ से रातों रात ही अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए