ePaper

पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर नीतीश, लालू ने संवेदना व्यक्त की

Updated at : 27 Jul 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर नीतीश, लालू ने संवेदना व्यक्त की

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश ने कलाम के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए उन्हें एक महान वैज्ञानिक, प्रख्यात समाजसेवी और […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश ने कलाम के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए उन्हें एक महान वैज्ञानिक, प्रख्यात समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया है.

उन्होंने कहा कि उनके आमंत्रण पर वे कई बार बिहार आए और राज्य के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन किया तथा नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबडी देवी ने कलाम के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वह एक कुशल राजनेता होने के साथ काफी तेजस्वी वैज्ञानिक थे. वह देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन रहकर भी वे आम लोगों से जुडे रहे तथा उनके मार्गदर्शन में देश में कई मिसाइल का सफल परीक्षण होने से भारत का विश्व में नाम उंचा हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन