तीन साल तक बैंक में लॉक रहेगी आश्रितों की 50 प्रतिशत राशि, जानिये क्या है मामला

Updated at : 05 Feb 2021 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साल तक बैंक में लॉक रहेगी आश्रितों की 50 प्रतिशत राशि, जानिये क्या है मामला

नक्सली, आतंकवाद आदि हिंसा में पीड़ित व आश्रितों की 50 फीसदी मुआवजा राशि तीन वर्षों तक बैंक में लॉक रहेगी. इसके लिए बैंकों को निर्देश स्थायी तौर पर दिये जायेंगे.

विज्ञापन

पटना. नक्सली, आतंकवाद आदि हिंसा में पीड़ित व आश्रितों की 50 फीसदी मुआवजा राशि तीन वर्षों तक बैंक में लॉक रहेगी. इसके लिए बैंकों को निर्देश स्थायी तौर पर दिये जायेंगे.

लॉक इन पीरियड में कुल राशि निकासी के लिए गृह विभाग ने चार शर्तों पर मंजूरी दी है. इसके तहत शिक्षा, घर निर्माण और महंगे इलाज के लिए पैसे निकाले जा सकेंगे.

कैबिनेट से स्वीकृति के बाद गृह विभाग से इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया. गौरतलब है कि पीड़ित की मृत्यु होने पर पांच लाख और अन्य मामलों में पीड़ित व आश्रितों को तीन प्लस एक लाख की मुआवजा राशि दी जाती है.

इन शर्तों पर निकाली जा सकेगी पूरी राशि

तीन साल के भीतर चार शर्तों पर मुआवजा राशि निकाली जा सकेगी. इसमें आश्रित के बच्चों की उच्च शिक्षा, गृह संपत्ति निर्माण, महंगी चिकित्सा उपचार के लिए राशि निकाली जा सकेगी.

निर्णय में कहा गया है कि भले ही अनुकंपा के आधार पर आश्रित व लाभुकों को नौकरी दिया गया हो, लेकिन वे आर्थिक सहायता पाने के हकदार होंगे.

सुरक्षा संबंधी व्यय जिलों के लाभुक केंद्रीय योजना के तहत आर्थिक सहायता के अतिरिक्त आर्थिक सहायता के हकदार होंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन