लालू और नीतीश एक-दूसरे को धोखा देने का इंतजार कर रहे हैं : भाजपा

Published at :02 Jun 2015 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
लालू और नीतीश एक-दूसरे को धोखा देने का इंतजार कर रहे हैं : भाजपा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के गठबंधन बनाने के प्रयास पर तंज कसते हुए भाजपा ने आज कहा कि दोनों नेता ‘‘एक-दूसरे को धोखा देने’’ का प्रयास कर रहे हैं और उनका साथ आना सिर्फ भगवा पार्टी को लेकर उनका भय है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार […]

विज्ञापन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के गठबंधन बनाने के प्रयास पर तंज कसते हुए भाजपा ने आज कहा कि दोनों नेता ‘‘एक-दूसरे को धोखा देने’’ का प्रयास कर रहे हैं और उनका साथ आना सिर्फ भगवा पार्टी को लेकर उनका भय है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों विलय और गठबंधन के बारे में एक-दूसरे से मीठी मीठी बातें करते हैं लेकिन अपने हाथों में छुरा लिए हुए हैं. दोनों वास्तव में एक-दूसरे की पीठ में छुरा भोंकने को तैयार हैं. वे एक-दूसरे को धोखा देने का इंतजार कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन का प्रयास केवल विपक्ष (भाजपा) के प्रति उनके भय का परिणाम है. वे हमसे डरे हुए हैं इसलिए एक साथ आना चाहते हैं.’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुमार और प्रसाद के बीच अविश्वास का पता इस बात से चलता है कि ‘‘कुमार ने गठबंधन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से वार्ता शुरु कर दी है.’’

मोदी ने कहा, ‘‘कुमार अब बसपा नेता मायावती से बात कर रहे हैं. उन्हें किसी भी दल चाहे भाकपा, माकपा, भाकपा माले या कांग्रेस से बात करने दीजिए। लोगों ने राज्य में सरकार बदलने का मन बना लिया है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन