ePaper

लोजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा के फैसले के साथ रहेगी : पासवान

Updated at : 28 Mar 2015 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा के फैसले के साथ रहेगी : पासवान

पटना: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू की ओर से बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सुशील कुमार मोदी की भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वस्तुत: पैरवी किए जाने के एक दिन बाद आज लोजपा ने कहा कि वह भाजपा के निर्णय के साथ रहेगी. लोजपा प्रमुख और केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता […]

विज्ञापन

पटना: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू की ओर से बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सुशील कुमार मोदी की भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वस्तुत: पैरवी किए जाने के एक दिन बाद आज लोजपा ने कहा कि वह भाजपा के निर्णय के साथ रहेगी.

लोजपा प्रमुख और केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बिहार में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर भाजपा सुशील कुमार मोदी सहित जिस भी नेता को चुनती है हम उसके फैसले के साथ रहेंगे.’’ पासवान ने कुछ समय पहले भाजपा के किसी स्थानीय नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के विचार का विरोध किया था और कहा था कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लडना चाहिए.इस बारे में पूछे जाने पर लोजपा प्रमुख ने कहा कि वह अब भी मानते हैं कि बिहार में प्रधानमंत्री को प्रचार अभियान का नेतृत्व करना चाहिए क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी जनता के बीच उनकी अपील कायम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन