प्रभात खबर के 25 साल : उम्दा और यकीन के लायक अखबार है प्रभात खबर : डॉ हई
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 8:19 AM
प्रभात खबर के पटना एडिशन को उसकी 25वीं सालगिरह की मुबारकबाद. मीडिया की दुनिया में प्रभात खबर उम्दा और यकीन के लायक अखबार है, जिसमें छपी खबरों को लोग काफी गंभीरता से लेते हैं. यह बातें बिहार के प्रसिद्ध सर्जन डॉ एए हई ने कही.
प्रभात खबर के पटना एडिशन को उसकी 25वीं सालगिरह की मुबारकबाद. मीडिया की दुनिया में प्रभात खबर उम्दा और यकीन के लायक अखबार है, जिसमें छपी खबरों को लोग काफी गंभीरता से लेते हैं. यह बातें बिहार के प्रसिद्ध सर्जन डॉ एए हई ने कही.
उन्होंने कहा कि प्रभात खबर ने बिहार में काफी कम वक्त में ही अपनी पहचान बना ली है. इसमें खबरों को लेकर विविधता दिखती है. अभी कोरोना महामारी के दौर में भी प्रभात खबर ने बेहतरीन पत्रकारिता की, जिससे लोगों में काफी जागरूकता आयी है.
लोगों को इस अखबार ने लगातार कोरोना से जुड़ी खबरें दीं. मेडिकल काउंसेलिंग लगातार चलाकर आम लोगों को जागरूक किया. अभी वैक्सीनेशन से जुड़ी खबरें भी प्रभात खबर में काफी प्रमुखता से छप रही हैं, जो कि इस वक्त की जरूरत है.
प्रभात खबर की जो बात अच्छी लगती है, वह यह कि इसकी खबरों के केंद्र में हमेशा इसके पाठक होते हैं, जिनके लिए सभी जरूरी सूचनाएं इसमें होती हैं.
स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों को यह अखबार हमेशा से ही अहमियत देकर छापता रहा है. मेरी सलाह है कि आगे भी स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को अखबार प्रमुखता से उठाये. मेरी शुभकामनाएं हैं कि प्रभात खबर बिहार में आगे बढ़े और अच्छी पत्रकारिता करता रहे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










