मांझी ने लगाया मोदी पर खोखले वादे के दम पर जीत का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 5:09 PM
विज्ञापन
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज केंद्र पर आरोप लगाया विशेष दर्जे की मांग को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है. इतना ही नहीं मांझी ने कहा कि केंद्र बिहार की इस मांग को लेकर राजनीति कर रहा है. गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री मांझी का यह बयान, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान […]
विज्ञापन
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज केंद्र पर आरोप लगाया विशेष दर्जे की मांग को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है. इतना ही नहीं मांझी ने कहा कि केंद्र बिहार की इस मांग को लेकर राजनीति कर रहा है.
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री मांझी का यह बयान, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजग के सत्ता में आने के बाद ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. इस बयान के बाद मांझी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूछा कि अगर राज्य में राजग की सरकार आने के बाद ही इसे विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो संसदीय चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने का वादा क्यों किया था?’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए मांझी ने कहा, ‘‘खोखले वादों के आधार पर लोकसभा चुनावों में उन्होंने बिहार में जीत हासिल की और अब झारखंड में भी ऐसा ही कर रहे हैं.’’ जनता दरबार में कार्यक्रम के बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, उनके( मोदी) भुलावे में मत आइए.’’ मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवायी में जदयू विशेष दर्जे के लिए गंभीरता से लड़ रही थी और ‘‘भाजपा के समर्थन या इसके बिना’’ इसे हासिल करेगी.
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में सात दिसम्बर को प्रधानमंत्री द्वारा बुलायी गयी बैठक में वह विशेष दर्जे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संपर्क यात्रा के दौरान बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने के मुद्दे को उठाया था. इस यात्रा में नीतीश द्वारा उठाये सवाल के जवाब में पासवान ने कहा था, ‘‘अगर दर्जा दे भी दिया जाता है तो इसका कोई मतलब नहीं है क्योंकि जद यू सरकार राज्य में इसके लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने में विफल रही है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










