शरद यादव ने उड़ाया सीएम मांझी का मजाक

कानपुर /पटना : जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का जम कर मजाक उड़ाया. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘जितने आप चतुर हैं, उतने मुख्यमंत्री को समझने लगे. यही गलती कर दी. जब पत्रकारों ने शरद यादव से मांझी के एक बयान (वह एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बन गये, एक […]
कानपुर /पटना : जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का जम कर मजाक उड़ाया. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘जितने आप चतुर हैं, उतने मुख्यमंत्री को समझने लगे. यही गलती कर दी. जब पत्रकारों ने शरद यादव से मांझी के एक बयान (वह एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बन गये, एक दिन प्रधानमंत्री भी बन जायेंगे) का जिक्र करते हुए सवाल किया, तो उन्होंने कहा, ‘आप भी कहां पहुंच गये. हजारों साल में मुसहर जाति को मौका मिला है. हमने एक आदमी बनाया है. उनके यहां न स्कूल है, न किताब. जहां गाय और सूअर बांधते हैं, वहीं वह सोते हैं. शरद यादव यहीं नहीं रु के. उन्होंने कहा आगे कहा कि मुसहर जाति के शख्स को हमने सीएम बनाया, लेकिन समस्या यह है जैसे आप चतुर हैं वैसे ही चतुर आप उन्हें भी मान रहे हैं, यही गलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










