देश की जनता को धोखा दे रहे हैं एनआरआई नरेंद्र मोदी : लालू यादव
पटना : राजद अध्यक्ष लालू यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे देश की जनता से धोखा कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाने की बात कहकर भारतीय जनता पार्टी शासन में आयी है, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गये हैं. […]
पटना : राजद अध्यक्ष लालू यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे देश की जनता से धोखा कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाने की बात कहकर भारतीय जनता पार्टी शासन में आयी है, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गये हैं.
लालू यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के वक्त मोदी ने कांग्रेस के नेताओं और अन्य पार्टी के नेताओं को चोर बताया था, अब वे क्यों कालाधन लाने में कोताही बरत रहे हैं. लालू यादव ने मोदी को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया.
लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को भी निशाने पर लिया और कहा कि यह सिर्फ फोटो खिंचवाने का जरिया है. जिसे सफाई करनी होती है, वह पब्लिसिटी का सहारा नहीं लेता है. राजद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें एनआरआई करार दिया.
उन्होंने कहा कि वे बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन जनता की उन्हें कोई चिंता नहीं है. पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत गिरने के कारण हुई है. इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है, लेकिन सरकार है कि श्रेय लेने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










