जीप पलटी, दो मरे, चार घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के खाबा झपानी गांव के समीप बीती रात एक बोलेरो जीप का टायर फटने के कारण उसके असंतुलित होकर पलटने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने आज बताया कि राष्ट्रीय […]
विज्ञापन
लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के खाबा झपानी गांव के समीप बीती रात एक बोलेरो जीप का टायर फटने के कारण उसके असंतुलित होकर पलटने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये.
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में मरने वालों में रवि कुमार उर्फ गोलू (18) एवं विक्की (19) शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों में मुन्ना (18), मोहम्मद साकिब (17), समी (20) एवं मोहम्मद सिकंदर शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घायल सभी खतरे से बाहर हैं.
अशोक ने बताया कि मृतक और घायलों में शामिल ये लोग लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल भेज दिया है. पटना से मुंगेर जिला जा रही बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










