झारखंड, बिहार समेत 6 राज्यों में रेलवे ने 164 इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चलाकर बेरोजगारों को दी बड़ी राहत

Indian Railways: देश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में झारखंड, बिहार समेत 6 राज्यों के बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने 18 सितंबर, 2020 तक झारखंड, बिहार, ओड़िशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 9,79,557 कार्य दिवस सृजित किये. रेलवे ने यह जानकारी दी है.
रांची/नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में झारखंड, बिहार समेत 6 राज्यों के बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने 18 सितंबर, 2020 तक झारखंड, बिहार, ओड़िशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 9,79,557 कार्य दिवस सृजित किये. रेलवे ने यह जानकारी दी है.
रेलवे ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, इन राज्यों में लगभग 164 रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं पर काम चल रहा है. रेलवे ने कहा कि 18 सितंबर तक 12,276 कर्मचारियों को इस योजना में लगाया जा चुका है. इन परियोजनाओं के लिए 2056.97 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को किया गया है.
रेलवे ने प्रत्येक जिले के साथ-साथ राज्यों में भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है, ताकि राज्य सरकार के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित हो सके. भारतीय रेलवे ने कई कार्यों की पहचान की है, जिन्हें इस योजना के तहत निष्पादित किया जा रहा है.
Also Read: झारखंड सरकार व अभ्यर्थियों को हाइकोर्ट से तगड़ा झटका, 17572 शिक्षकों की नियुक्ति पर लगा ग्रहण
समपार के लिए संपर्क मार्गों के निर्माण और रख-रखाव, पटरी के पास जलमार्गों, खाइयों और नालों की सफाई, रेलवे स्टेशनों के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण और रख-रखाव, मौजूदा रेलवे बांधों या उपमार्गों की मरम्मत और चौड़ीकरण समेत अन्य कई तरह के कार्य इस योजना से जुड़े हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी से बड़ी संख्या में प्रभावित हुए प्रवासी कामगारों को उनके क्षेत्रों और गांवों में आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए 20 जून, 2020 को गरीब कल्याण रोजगार अभियान नाम से बड़े पैमाने पर रोजगार-सह-ग्रामीण सार्वजनिक कार्य अभियान शुरू किया था.
Also Read: झारखंड : इस गांव के 90 फीसदी युवा हैं साइबर क्रिमिनल, क्या है 50-50 का मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान घोषणा की थी कि इस योजना के तहत मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 50,000 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसी के तहत रेलवे ने बड़ी संख्या में लोगों के लिए कार्य दिवस सृजित किये.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




