ePaper

बिहार:चलती ट्रेन में महिला से रेप

Updated at : 06 Aug 2014 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार:चलती ट्रेन में महिला से रेप

बक्सर/चौसा : मुगलसराय-पटना रेलखंड पर दिलदारनगर और चौसा स्टेशनों के बीच मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में सोमवार की देर रात महिला यात्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. रेल पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. रेल पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित भरतपुर की […]

विज्ञापन

बक्सर/चौसा : मुगलसराय-पटना रेलखंड पर दिलदारनगर और चौसा स्टेशनों के बीच मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में सोमवार की देर रात महिला यात्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. रेल पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

रेल पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित भरतपुर की रहनेवाली यह महिला मुगलसराय से 63240 डाउन मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई. महिला का कहना है कि उसे पटना जाना था. देर रात ट्रेन का परिचालन होने के कारण उसमें यात्री काफी कम संख्या में थे. यात्रियों की कमी का फायदा उठा कर किसी ने दिलदारनगर और चौसा के बीच चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म की शिकार हुई महिला लगभग रात्रि साढ़े ग्यारह बजे चौसा रेलवे स्टेशन पर उतर गयी और स्टेशन मास्टर से अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी. चौसा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना बक्सर जीआरपी को दी. जीआरपी के जवानों ने चौसा पहुंच कर महिला को अपने कब्जे में लिया. महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.थानाध्यक्ष राम प्रबुद्ध यादव ने कहा कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है. मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

– नैनीताल की निवासी है पीड़ित युवती

– दिलदारनगर और चौसा स्टेशनों के बीच मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में हुई घटना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन