ePaper

एटीएम फ्रॉड के शक में युवक को दौड़ा कर पीटा

Updated at : 24 Nov 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम फ्रॉड के शक में युवक को दौड़ा कर पीटा

मुजफ्फरपुर : जूरन छपरा में शनिवार की दोपहर एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य होने के शक में एक युवक की लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.भीड़ ने आरोपित को करीब 20 मिनट तक चौक पर घुमाया. हंगामा की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने आरोपित को भीड़ से बचाकर थाने ले आयी. उसकी पहचान […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जूरन छपरा में शनिवार की दोपहर एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य होने के शक में एक युवक की लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.भीड़ ने आरोपित को करीब 20 मिनट तक चौक पर घुमाया. हंगामा की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने आरोपित को भीड़ से बचाकर थाने ले आयी. उसकी पहचान मिठनपुरा के आर्यन राज के रूप में हुई.

मीनापुर थानाक्षेत्र के विष्णुपुर पांडे निवासी चंद्रवीर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है.शिकायत में बताया है कि वह किसान हैं. शनिवार काे बाेलेराे का टायर खरीदने के लिए शहर आये थे. जूरन छपरा राेड नंबर दो के समीप स्थित एक एटीएम से वह पांच हजार रुपये निकासी करने गये. इसी बीच एटीएम कक्ष में अाराेपित अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया.

उसके बाद परेशान करने लगा. कार्ड जैसे ही निकाल कर एटीएम से बाहर अाया, तो माेबाइल पर 10 हजार अवैध निकासी का मैसेज अाया. एटीएम में वापस जैसे ही अंदर गया, सभी युवक भागने लगे. तो अाराेपित काे खदेड़ कर पकड़ा. थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अाराेपित से पूछताछ की जा रही है.इधर, नगर पुलिस ने भी रेड लाइट एरिया से चोरी के आरोप में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन