पटना जीपीओ घोटाला : सीबीआइ जांच के डर से निलंबित कर्मचारी ने जमा किये 30 लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2019 5:21 AM
पटना : पटना जीपीओ घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंपने की तैयारी के बीच शुक्रवार को घोटाले के मुख्य अारोपित निलंबित डाक सहायक मुन्ना कुमार ने 30 लाख से अधिक रुपये खाते में जमा करा दिये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोटाले का दायरा व आरोपितों की संख्या बढ़ता देख पटना जीपीओ के चीफ […]
पटना : पटना जीपीओ घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंपने की तैयारी के बीच शुक्रवार को घोटाले के मुख्य अारोपित निलंबित डाक सहायक मुन्ना कुमार ने 30 लाख से अधिक रुपये खाते में जमा करा दिये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोटाले का दायरा व आरोपितों की संख्या बढ़ता देख पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर ने अपनी जांच रिपोर्ट डाक विभाग के बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल को भेजी है, जिसमें सीबीआइ से जांच कराने की बात कही गयी है. मिली जानकारी के अनुसार निलंबित डाक सहायक मुन्ना कुमार ने सीबीआइ को जांच सौंपे जाने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को 30 लाख से अधिक रुपये सरकारी खाते में जमा करा दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










