ePaper

घर जमाई बनने से इन्कार करने पर जलाने का प्रयास

Updated at : 21 May 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
घर जमाई बनने से इन्कार करने पर जलाने का प्रयास

सिमरी (सहरसा) : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मुसहरी टोला में रविवार रात एक युवक को पत्नी सहित ससुराल वालों ने इसलिए आग लगा जान से मारने का प्रयास किया कि उसने ससुराल में घर जमाई रहने से इंकार कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

सिमरी (सहरसा) : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मुसहरी टोला में रविवार रात एक युवक को पत्नी सहित ससुराल वालों ने इसलिए आग लगा जान से मारने का प्रयास किया कि उसने ससुराल में घर जमाई रहने से इंकार कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सहरसा रेफर कर दिया. युवक का घर मधेपुरा जिला के खोपैती गांव है और वह हरिवल्लभ सादा का पुत्र तीस वर्षीय अनिल सादा बताया जा रहा है. वहीं बख्तियारपुर पुलिस जख्मी का फर्दबयान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनिल सादा एक सप्ताह पूर्व पंजाब से कमाकर वापस अपने ससुराल आया हुआ था. रविवार दोपहर अनिल अपने ससुराल पहाड़पुर महादलित टोला में पत्नी रेणु देवी से कमाकर लाये गये रखे रुपये की मांग की. इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. इसके बाद ससुरालवालों ने केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन